



मसूरी पहुंचे पूर्व कप्तान धौनी और उनका परिवार
कड़ी सुरक्षा में रह रहे है धौनी
अपनी बेटी के एडमिशन के लिए आए है मसूरी
प्रशंसकों को नहीं किया निराश
मसूरी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी शनिवार को अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ मसूरी पहुंचे बताया जा रहा है कि वह मसूरी के एक प्रतिष्ठित स्कूल के समर प्रोग्राम में बेटी के प्रवेश संबंधी प्रक्रिया के लिए आए हैं
धोनी लालटिब्बा स्थित रॉकबी मैनर में ठहरे हुए हैं। उनके मसूरी पहुंचने की खबर मिलते ही पर्यटकों और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल बन गया। होटल में ठहरे पर्यटकों और स्टाफ ने धौनी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
रविवार की सुबह मसूरी में हल्की बारिश और ठंडी हवाओं के बीच धौनी ने पहाड़ों के सुहावने मौसम का आनंद लिया। सूत्रों के अनुसार वह कड़ी सुरक्षा के बीच अपनी लग्जरी कार से मसूरी पहुंचे। धौनी का उत्तराखंड और विशेष रूप से मसूरी से पुराना जुड़ाव रहा है। वह समय-समय पर यहां आते रहते हैं। उनके आगमन से पर्यटन नगरी में चर्चा का विषय बने हुए हैं और प्रशंसकों में उन्हें लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

