Spread the love

Home देश पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, नम आंखों से...

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, नम आंखों से लोगों ने दी विदाई

Spread the love

वसुन्धरा दीप डेस्क, चण्डीगढ़। पंजाब राज्य के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का गांव बादल में अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे व अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने पंचतत्व में विलीन हुए प्रकाश सिंह बादल को मुखाग्नि दी। पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार उनके किन्नुओं के बाग में राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
इससे पहले सुबह घर में पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। उनके अंतिम संस्कार के मौके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पंजाब के सीएम भगवंत मान, गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित, जेएंडके के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, एनसीपी चीफ शरद पवार, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हरियाणा के इनेलो नेता अभय चौटाला, केंद्रीय मंत्री सोमनाथ, पूर्व सेहत मंत्री सुरजीत ज्याणी, कांग्रेसी नेता व पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा भी शोक जताने पहुंचे।
राजनीति के बाबा बोहड़ कहे जाने वाले प्रकाश सिंह बादल के अंतिम दर्शन के लिए ऐसे लग रहा था मानो पूरा पंजाब उमड़ पड़ा हो। हर रास्ता ऐसा लगा जैसे वह बादल गांव की ओर ही मुड़ रहा हो। उनकी अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री भगवंत मान, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी पहुंच रहे हैं। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, सोमप्रकाश, गजेंद्र सिंह शेखावत, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी पहुंचे हैं। बादल के गांव में हर आंख नम है।
अंतिम यात्रा में शामिल होने और प्रकाश सिंह बादल को आखिरी विदाई देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंच गए हैं। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Spread the love
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read

काशीपुर के लिए अभी बहुत कुछ करना चाहती हूं : उषा चौधरी

काशीपुर के लिए अभी बहुत कुछ करना चाहती हूं : उषा चौधरी काशीपुर। उत्तराखंड के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों का कार्यकाल...

श्री सांई शिक्षण संस्थान में मनाया गया विश्व एड्स दिवस

श्री सांई शिक्षण संस्थान में मनाया गया विश्व एड्स दिवस जसपुर। महुआडाबरा स्थित श्री सांई शिक्षण संस्थान में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। विश्व एड्स...

एटीइ फैक्ट्री किसी भी श्रमिक को नहीं निकलेगी:राजेश कुमार

एटीइ फैक्ट्री किसी भी श्रमिक को नहीं निकलेगी:राजेश कुमार बाजपुर।पिपलिया में स्थित एटीई पावर कंस्ट्रक्शन फैक्ट्री के दर्जनों आक्रोशित श्रमिकों ने श्रम परिवर्तन कार्यालय में...

राजपूताना कालेज में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव “स्पर्धा” का आरम्भ

राजपूताना कालेज में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव "स्पर्धा" का आरम्भ काशीपुर। रामनगर रोड स्थित राजपूताना कालेज द्वारा विद्यालय के खेल मैदान में दो दिवसीय...
Related News

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा कार्यकारणी का परिचय एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ आयोजित

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा कार्यकारणी का परिचय एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ आयोजित  काशीपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के काशीपुर विधान सभा में काशीपुर महानगर, काशीपुर...

Spread the love
error: Content is protected !!