पूर्व पार्षद अब्दुल कादिर ने की काशीपुर मेयर के लिए मजबूत दावेदारी

पूर्व पार्षद अब्दुल कादिर ने की काशीपुर मेयर के लिए मजबूत दावेदारी

काशीपुर: आने वाले नगर निगम चुनाव में काशीपुर नगर निगम के पूर्व पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष अब्दुल कादिर ने ताल ठोकी है अब्दुल कादिर ने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष को ओबीसी पुरुष आरक्षित सीट हेतु अपना प्रार्थना पत्र एवं बायोडाटा दिया!
पूर्व पार्षद अब्दुल कादिर का कहना है कि वह पिछले 20 वर्षों से छात्र-छात्राओं युवाओं महिलाओं एवं बुद्धिजीवियों एवं आमजन कि बिना किसी भेदभाव के सर्व धर्म के लोगों की सेवा करते आ रहे हैं नगर निगम के पार्षद रहते काशीपुर की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वह दिन-रात जनता के साथ खड़े रहते हैं तथा काशीपुर की प्रमुख समस्याओं को उन्होंने पार्षद रहते महसूस किया है तथा उनका समाधान करने का भी प्रयास किया है तथा काशीपुर की प्रमुख समस्याओं को अब्दुल कादिर बखूबी समझते हैं इसलिए उन्हें आने वाले निकाय चुनाव में मेयर सीट पर जनता अपना आशीर्वाद जरूर देगी पूर्व पार्षद अब्दुल कादिर ने पार्टी हाई कमान से अनुरोध किया है कि आने वाले चुनाव में उन्हें पुरुष ओबीसी सीट पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित किया जाए !
वह पार्टी हाईकमान को विश्वास दिलाते हैं कि वह संगठन के लिए पिछले 20 वर्षों से कार्य करते आ रहे हैं तथा आगे भी कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे तथा काशीपुर के विकास के लिए जी जान लगाकर बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए कार्य करेंगे !

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement