अटरिया मेले का भव्य आगाजः जयकारों व पुष्प वर्षा के बीच निकाला गया मां अटरिया देवी का डोला, प्राचीन श्री अटरिया देवी शक्ति पीठ में होगी मूर्ति स्थापना

वसुन्धरा दीप डेस्क, रुद्रपुर। शहर के प्राचीन मां अटरिया देवी मंदिर का आज से आगाज होने जा रहा है, जिसको लेकर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रम्पुरा स्थित मां अटरिया देवी मंदिर से माता के जयकारों व पुष्प वर्षा के बीच मां अटरिया देवी का भव्य डोला निकाला गया। मां अटरिया देवी का भव्य डोला शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरता हुआ प्राचीन श्री अटरिया देवी माता शक्ति पीठ जगतपुरा पहुंचेगा, जहां विधि विधान व पूजा अर्चना के साथ माता की प्रतिमा को वहां स्थापित किया जायेगा। जिसके बाद से प्राचीन श्री अटरिया मेले का शुभारंभ होगा।
बता दें प्राचीन श्री अटरिया देवी शक्ति पीठ जगतपुरा की महंत पुष्पा देवी की अगुवाई में रम्पुरा स्थित मां अटरिया देवी मंदिर में सुबह से ही पूजा अर्चना शुरु हो गई थी, जिसके बाद महकते फूलों से सजी पालकी में मां अटरिया देवी की प्रतिमा को विराजमान किया। जिसके बाद माता का डोला शहर के मुख्य मार्ग इंद्रा चौक-मुख्य बाजार-नैनीताल रोड-आवास विकास होते हुए जगतपुरा स्थित प्राचीन श्री अटरिया देवी शक्ति पीठ पहुंचा। जहां विधिवत पूजा अर्चना के साथ माता की प्रतिमा को प्राचीन श्री अटरिया मंदिर शक्ति पीठ में स्थापित किया गया।
इस दौरान भव्य डोला शोभायात्रा में कई आकर्षक झांकियां प्रदर्शित की गई। वहीं कलाकारों द्वारा किये जा रहे राधा कृष्ण के नृत्य से लोग मंत्रमुग्ध होकर नाचते गाते जा रहे थे। शोभायात्रा का जगह जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा सुखधाम भूरारानी द्वारा निःशुल्क जल सेवा भी दी गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement