किच्छा में बदमाशों का आतंक युवक झोंका फायर जाँच में जुटी पुलिस

किच्छा कोतवाली क्षेत्र के खुर्पिया में बाइक सवार दो बदमाशो ने अज्ञात कारणों के चलते युवक पर फायर झोंक दी। जिसमे वह घायल हो गया। घायल को किच्छा सीएचसी सेंटर ले जाया गया। जहा पर उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक नो बजे मौसमी लाल निवासी खुर्पिया फार्म घर से बाहर टहल रहा था। इस दौरान बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और उस पर फायर झोंक दी। पहली फायर में वह बच गया लेकिन तभी दूसरे युवक ने भी उस पर तमंचे से फायर झोंक दी। जिसमे वह घायल हो गया। आनन फानन में गांव के लोग उसे किच्छा अस्पताल ले कर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाल और सीओ भी मौके पर पहुंचे और घायल से जानकारी ली।
सीओ ओम प्रकाश ने बताया की एक युवक पर फायर झोंकी है। जिसमे वह घायल हुआ है। युवक के कंधे में गोली लगी है। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे है। साथ ही घायल से जानकारी ली जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement