Homeउत्तराखंडसूर्य की उपासना के पर्व छठ पूजा पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल...

सूर्य की उपासना के पर्व छठ पूजा पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने झा इंटर कॉलेज, खेड़ा संतोषी माता मंदिर , तीन पानी व अनेक स्थानों पर पहुंचकर छठ पूजा का विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारम्भ किया और छठ मैया से सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की

Spread the love

रूद्रपुर। सूर्य की उपासना के पर्व छठ पूजा पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने झा इंटर कॉलेज, खेड़ा संतोषी माता मंदिर , तीन पानी व अनेक स्थानों पर पहुंचकर छठ पूजा का विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारम्भ किया और छठ मैया से सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान पूर्व विधायक ठुकराल ने सभी को छठ पूजा पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि छठ पूजा का पर्व पूरे देश में हर्षाेल्लास से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे पर्वों में प्रकृति की छवि दिखती है। यह नदियों की पवित्रता का पर्व है, सूर्य की दिव्यता का पर्व है, अघ्र्य में समर्पित खाद्यान्न की सात्विकता का पर्व है। प्रकृति में हमारी आस्था का पर्व है।पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि छठ एक महान परम्परा है। यह हमें प्रकृति से जुड़े रहने का संदेश देता है। छठ का महत्व डूबते सूर्य को अघ्र्य देने में है श्रद्धालु दिन के दौरान कठोर उपवास करने के बाद त्योहार की समाप्ति पर नदियों और तालाबों के पानी में पवित्र स्नान करते हैं। यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण का भी संदेश देता है। पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि धार्मिक पर्वों का मिल जुलकर मनाने से इन त्यौहारों का उत्साह और बढ़ जाता है। धार्मिक पर्व हमें संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं। साथ ही मन में नई उर्जा का संचार भी करते हैं। इस दौरान सदेव ठाकुरगगन ग्रोवर बंटी कोहली राजेश ग्रोवर त्यागी जी आदि लोग उपस्थित थे


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!