विभिन्न मंदिरों में आज भगवान श्रीकृष्ण की छठी मनाई गई

विभिन्न मंदिरों में आज भगवान श्रीकृष्ण की छठी मनाई गई

काशीपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के उपरांत आज विभिन्न मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की छठी मनाई गई। इसी क्रम में मौहल्ला लाहौरियान स्थित मां मनसा देवी मंदिर में भी भगवान श्रीकृष्ण जी की छठी मनाई गई। विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात भगवान को कड़ी चावल का भोग लगाया और फिर प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राजेन्द्र माहेश्वरी, विकास शर्मा खुट्टू, आशीष शर्मा खुट्टू, श्याम सुन्दर अरोरा, सोहनलाल चंद्रा, विशाल रुहेला, रूपेश चौहान, अनुज शर्मा आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement