पुलिस ने कच्ची शराब के साथ दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने कच्ची शराब के साथ दो शराब तस्करों को किया गिरफ्ता

 

 

काशीपुर। पैगा चौकी पुलिस व प्रतापपुर चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर दोनों के कब्जे से 116 पाउच कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों का आबकारी अधिनियम में चालान किया है। आईटीआई थाना क्षेत्र की पैगा चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह व जितेंद्र राय शांति व्यवस्था को लेकर गश्त पर थे कि सुमित पुत्र सूरज सिंह निवासी ग्राम कटैया थाना आईटीआई को गुप्ता पावर केबिल फैक्ट्री तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 45 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। उधर, प्रतापपुर चौकी पुलिस ने भी गड्ढा कालौनी कचनालगाजी में सरकारी स्कूल के पास कच्ची शराब बेच रहे बलबीर सिह उर्फ मंगा सिंह पुत्र तारा सिंह को दबोचकर उसके कब्जे से 71 पाउच करीब 12 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement