मध्य प्रदेश: भोपाल के श्रमोदय स्कूल में खाना खाने के बाद 13 बच्चे बीमार

मध्य प्रदेश: भोपाल के श्रमोदय स्कूल में खाना खाने के बाद 13 बच्चे बीमार

भोपाल के मुगालिया छाप-नीलबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय में रात का भोजन करने के बाद 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद 11 बच्चों को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीमार बच्चों में छठवीं से नौवीं कक्षा तक के विद्यार्थी शामिल हैं। अस्पताल में भर्ती बच्चों की हालत स्थिर बताई गई है।

बच्चों ने दावा किया कि उन्हें परोसे गए भोजन में छिपकली मिली थी। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भोजन की कढ़ाई में छिपकली जैसी वस्तु दिखाई देने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस ने भोजन में छिपकली मिलने की पुष्टि नहीं की है। बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद स्कूल में भोजन की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्चों के बीमार होने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। भोजन के नमूनों की जांच और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement