झारखंड की राजधानी में हेमंत सोरेन की याचिका पर आज सुनवाई

झारखंड की राजधानी में हेमंत सोरेन की याचिका पर आज सुनवाई

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाई कोर्ट में बुधवार, 30 सितंबर को सुनवाई होनी है। बड़गांई अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े के मामले में उनकी ओर से दाखिल याचिका पर मंगलवार को समयाभाव के चलते सुनवाई टल गई थी। अब मामले की सुनवाई 30 सितंबर को दोपहर 2:15 बजे निर्धारित है।

उधर, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी कोर्ट में आरोप गठन की कार्यवाही भी बुधवार को आगे बढ़नी है। हेमंत सोरेन के अधिवक्ता ने हाई कोर्ट में इसी मामले से जुड़ी सुनवाई का हवाला देते हुए आरोप गठन पर सुनवाई टालने का आग्रह किया था, जिसके बाद ईडी कोर्ट में कार्यवाही को शाम 4:15 बजे तक के लिए टाल दिया गया।

हाई कोर्ट में दाखिल याचिका में ईडी कोर्ट में आरोप गठन की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की गई है। अब 30 सितंबर की सुनवाई में अदालत के रुख पर नजर रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement