कच्ची शराब के साथ पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

कच्ची शराब के साथ पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

काशीपुर। भारी मात्रा में कच्ची शराब समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुण्डा थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में थाना कुण्डा पुलिस टीम द्वारा संजीव सैनी पुत्र हरनाम सिंह निवासी आदर्श नगर निकट आकांक्षा मार्बल काशीपुर को प्लास्टिक के कट्टे में रखे 57 पाउच (लगभग 25 लीटर) कच्ची शराब के साथ सैनी ढाबे के पीछे कच्चे रास्ते पर गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में
उपनिरीक्षक मनोहर चन्द, कां. त्रिलोक सिंह व गिरीश पाटनी शामिल थे। उधर, टाण्डा उज्जैन में कोयला प्लेटफार्म के निकट से हरगुनिया कालौनी निवासी दीपक कश्यप पुत्र बबलू को 24 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement