



धमाल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ को कमाई में छोड़ा पीछे
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के चौथे सप्ताह में भी फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है। 24वें दिन के कलेक्शन के साथ फिल्म ने अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ के लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
रविवार को फिल्म ने कमाए 2.24 करोड़ रुपये
मेकर्स की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, ‘धमाल 4’ ने रिलीज के 24वें दिन यानी रविवार को 2.24 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। नई फिल्मों की रिलीज और स्क्रीन कम होने के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही।
170 करोड़ के पार पहुंचा नेट कलेक्शन
24 दिनों की कमाई के बाद ‘धमाल 4’ का भारत में कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 170.45 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इसके साथ ही फिल्म ने इस साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ के 168 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन
घरेलू बाजार के साथ-साथ फिल्म को विदेशी बाजारों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धमाल 4’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 222 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है, जबकि ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने करीब 31 करोड़ रुपये की कमाई की है।

