भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ यूनियन गोरखपुर जोन के इज्जत नगर मंडल के कार्यालय का उद्घाटन यूनियन के अध्यक्ष व गोरखपुर जोन अध्यक्ष और सचिव ने सयोक्त रूप से किया।

भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ यूनियन गोरखपुर जोन के इज्जत नगर मंडल के कार्यालय का उद्घाटन यूनियन के अध्यक्ष व गोरखपुर जोन अध्यक्ष और सचिव ने सयोक्त रूप से किया।

रुद्रपुर। भारतीय रेलवे माल गोदाम श्रमिक संघ यूनियन गोरखपुर जोन के इज्जत नगर मंडल के कार्यालय का उद्घाटन यूनियन के अध्यक्ष व गोरखपुर जोन अध्यक्ष और सचिव ने सयोक्त रूप से किया। इस दौरान भारत सरकार रेल मंत्रालय द्वारा दी गई सुविधा को लेने के लिए मजदूरों को समानित करने के उपरांत जल्द से जल्द माल गुदाम मजदूरों के दस्ता बेज को तैयार करने पर जोर दिया गया।
इज्जत नगर मंडल के कार्यालय का भव्य उद्घाटन के दौरान मुख्याथिति के रूप में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष मणि निषाद और गोरखपुर जोन अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता व गोरखपुर जोन के सचिव रामनाथ शर्मा और इज्जत नगर मंडल अध्यक्ष वीरपाल सिंह चौहान ने पत्र जारी कर मजदूरों को मिठाई खिलाकर कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार रेल मंत्रालय द्वारा दी गई सुविधा को लेने के लिए मजदूरों के दस्ता बेज को जल्द तैयार कर यूनियन को शोप दिया जाए। ताकि रेल मंत्रालय से यूनियन की मांग समान वेतन, चिकित्सा, आवास, शिक्षा, पेंशन, रेल पास आदि 14 मांगो को लागू करने के लिए सीघ्र दस्ताबेज उपलब्ध करने पर चर्चा हुई। वही मंत्रालय में होने वाली त्रिपक्षीय बैठक के समय पर चर्चा हुई। इस दौरान रुद्रपुर सिटी के माल गोदाम के मेठो और श्रमिक भाईयो को अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया गया। वही यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष मणि निषाद और गोरखपुर जोन अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता मजदूरों के समस्या को सुना। और जल्द भारत सरकार रेल मंत्रालय के सुविधा को लागू करने का आश्वासन दिया। वही सभी मजदूरों को एक जुट होकर रहने की अपील भी की। इस दौरान इज्जत नगर मंडल अध्यक्ष वीरपाल सिंह चौहान ने सबको एक साथ मिलकर यूनियन को मजबूत करने हेतु साथ चलने को कहा। इस मौके पर इज्जत नगर मंडल प्रभारी हेमंत कुमार गौतम, मोo रिज़वान, ललित गंगवार, करण अरोड़ा, सोमपाल कोली, दिनेश कुमार, विकास कुमार राय, साक्षी चौधरी, काजल राय, संजय ढाली, कार्तिके रौतेला, बजरंगी लाल, मो इस्लाम, मो साहिल, राधे श्याम, कल्लू, राम नाथ, फूल सिंह, दिनेश, अमित कुमार, राहुल राय, अंकुर यादव, विशेष कुमार, सर्वेश राठौर आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement