पुलिस ने वारंटीयो किया गिरफ्तार

पुलिस ने वारंटीयो किया गिरफ्तार

 

 

 

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन क्रैक डाउन एनवीडव्ल्यू व वांछितों की गिरफ्तारी के अनुपालन में कोतवाली पुलिस के एसआई संतोष देवरानी व कांस्टेबल गोविन्द पंत ने धारा 138 एनआई एक्ट के तहत वर्ष 2019 के मामलों में फरार चल रहे वारंटी पूरन लाल पुत्र जगदीश लाल निवासी मानपुर व बाबू पुत्र हरपाल सिंह निवासी ग्राम प्रतापपुर को गिरफ्तार किया है। उधर, मारपीट के मामले में फरार चल रहे पिता-पुत्र को आईटीआई थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बाद गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पैगा चौकी इंचार्ज विजय सिंह ने ग्राम पैगा निवासी कलवा पुत्र मिश्रीलाल व संजीव पुत्र कलवा को गिरफ्तार कर लिया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement