रुद्रपुर शहर को हराभरा करने का पत्रकारों ने बीड़ा उठाया

रुद्रपुर शहर को हराभरा करने का पत्रकारों ने बीड़ा उठाया

रुद्रपुर शहर को हराभरा करने का पत्रकारों ने बीड़ा उठाया

विधानसभा अध्यक्ष ने पौध लगाकर किया शुभारंभ

पर्यावरण को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अलावा स्थानीय वरिष्ठ पत्रकारों की मौजूदगी में विधानसभा अध्यक्ष के साथ गांधी पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। जहां बड़ी तादाद में छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए।
रुद्रपुर भाजपा नेता अनिल चौहान और यूनियन के जिलाध्यक्ष राजीव चावला,महानगर अध्यक्ष मनोज आर्या की मौजूदगी में गांधी पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। जिसका शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी,विधायक शिव अरोड़ा के अलावा पत्रकारों द्वारा किया गया। इस दौरान गांधी पार्क परिसर में दर्जन भर छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कहा कि पौधारोपण मुहिम के प्रति हर व्यक्ति को सजग रहना चाहिए,क्योंकि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की स्थापना करती है। इसके अलावा ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या का समाधान भी पौधारोपण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा भी हरेला पर्व के दिन प्रदेश भर में पौधारोपण अभियान चलाया गया। जिसका परिणाम यह रहा कि काफी हद तक लोगों में पर्यावरण के प्रति सजगता बढ़ी है। इस मौके पर अजय जोशी,चंदन बंगारी,अरविंद सिंह,हरविंदर सिंह चावला, विशाल कोली, हैप्पी चौहान,शाहिद खान,पुष्कर चावला,भूपेश छिम्वाल, सुधीर साहू,ज्योति अग्रवाल,सोम कोली,सुरेंद्र गिरधर, करमजीत सिंह चाना,नरेश सागर समेत अन्य मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement