कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने कच्ची शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

 

 

काशीपुर। कुंडेश्वरी पुलिस चैकी में तैनात कांस्टेबल मुकेश कुमार व कुलदीप कुमार ने ग्राम जगतपुर कुंडेश्वरी निवासी अमरजीत सिंह पुत्र विक्कर सिंह को एक प्लास्टिक कट्टे में रखे 116 पाउच कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया है। उधर, प्रतापपुर पुलिस चैकी के कांस्टेबल दीपक जोशी व हेमचंद्र ने ग्राम राजपुर, रामनगर निवासी सतनाम सिंह पुत्र जगीर सिंह को एक प्लास्टिक कट्टे में रखे 55 पाउच कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत केस दर्ज किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement