राष्ट्रीय जू-जित्सू प्रतियोगिता स्वर्ण एवं रजत पदक जीतने पर दक्ष स्पोर्ट्स अकैडमी नानकमत्ता की खिलाड़ी कंचन बसेड़ा को किया गया सम्मानित ।

राष्ट्रीय जू-जित्सू प्रतियोगिता स्वर्ण एवं रजत पदक जीतने पर दक्ष स्पोर्ट्स अकैडमी नानकमत्ता की खिलाड़ी कंचन बसेड़ा को किया गया सम्मानित ।
देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय हाल में दिनांक 23 फरवरी 2024 से 26 फरवरी 2024 तक राष्ट्रीय जू-जित्सू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर से सैकड़ो खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया। उक्त चैंपियनशिप के सीनियर वर्ग में प्रतिभा करते हुए दक्ष स्पोर्ट्स अकैडमी नानकमत्ता की खिलाड़ी कंचन बसेड़ा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण एवं एक रजत पदक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इसी निमित्त नानकमत्ता नगर के प्रमुख व्यवसायी एवं नमन इंटरप्राइजेज के निदेशक नवीन अटवाल ने नगर के अन्य प्रमुख व्यक्तियों की मौजूदगी में सम्मानित किया।
इस अवसर पर पर्वतीय संस्कृति उत्थान समिति के अध्यक्ष सुरेश जोशी ,मुख्य फार्मा अधिकारी हरिश्चंद्र सती ,पर्वतीय संस्कृति उत्थान समिति के मुख्य कर्ता धर्ता प्रकाश सिंह बिष्ट ,संस्थान के मुख्य प्रशिक्षक किशोर डांगी ,सुखदेव सिंह जी , डॉ विवेक शर्मा, विकास राठी, मुकेश उपाध्याय आदी लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement