Homeउत्तराखंडभट्ट व सुखीजा के प्रयासों से स्वदेश लौटा बाजपुर का करणवीर

भट्ट व सुखीजा के प्रयासों से स्वदेश लौटा बाजपुर का करणवीर

Spread the love

भट्ट व सुखीजा के प्रयासों से स्वदेश लौटा बाजपुर का करणवीर

बाजपुर।केन्द्रीय रक्षा, पर्यटन राज्यमंत्री/ क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के अथक प्रयासों से बाजपुर का करणवीर सिंह संधू स्वदेश लौट आया है। करणवीर की स्वदेश वापसी से परिजनों में हर्ष है और उन्होंने भट्ट व सुखीजा सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। यहाँ बता दें कि वर्ष 2018 में बाजपुर के ग्राम जनता फार्म निवासी करणवीर सिंह संधू अपनी पढ़ाई हेतु कनाडा गया था। परंतु वहां अस्वस्थ होने के कारण वह दर-दर भटकने को मजबूर था और उसके सारे दस्तावेज भी खो गए थे। पिछले लगभग एक वर्ष से परिवार से उनका संपर्क भी नहीं हो पाया था। लगभग एक माह पूर्व करणवीर के परिजनों द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा से सम्पर्क कर सारा वाक्या बताया। जिस पर सुखीजा
ने मामले को केन्द्रीय रक्षा, पर्यटन राज्यमंत्री/ क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट के समक्ष रखा। भट्ट के प्रयासों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा त्वरित कार्रवाई की गयी और करणवीर सिंह संधू सरकार के खर्च पर स्वदेश लौट आया है। करणवीर के अपने घर पहुँचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, जिला मंत्री विकास गुप्ता,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उमा जोशी,भाजपा मण्डल अध्यक्ष बिट्टू चैहान,वीरेंद्र बिष्ट, अनमोल सिंह ने उनके आवास पर पहुँचकर कुशलक्षेम पूछी।वहीं करणवीर के परिजनों ने भाजपा नेताओं का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!