चोरी की बाइक के साथ कुण्डा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ कुण्डा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

काशीपुर। कुण्डा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद की हैं। बीती 18 जून को इकरार पुत्र इतवारी निवासी ग्राम बैलजुड़ी ने थाना कुण्डा में तहरीरी सूचना दी कि 10 जून को वह अपनी बाइक संख्या-यूके 18जे-1743 से काशीपुर से घर जरूरी सामान लेकर आया और दोपहर को बाइक घर के बाहर खड़ी कर अन्दर खाना खाने चला गया। लगभग 15-20 मिनट बाद बाहर आया तो देखा कि बाइक गायब है। तहरीर के आधार पर धारा 379 आईपीसी के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। साथ ही बाइक की बरामदगी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। आज पुलिस टीम द्वारा दौराने वाहन चैकिंग एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से उक्त बाइक बरामद की गई। गिरफ्तार व्यक्ति इमरान पुत्र सरदार हुसैन निवासी नई बस्ती वार्ड नंबर-22 ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद बताया गया है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर,
उपनिरीक्षक मनोहर चन्द, कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, संजय कुमार थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement