यूनिको प्लास्ट द्वारा क्रिकेट फाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट बड़ी स्क्रीन पर किया जा रहा है

यूनिको प्लास्ट द्वारा क्रिकेट फाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट बड़ी स्क्रीन पर किया जा रहा है

 

 

 

काशीपुर। विश्व कप 2023 के फाइनल में आज भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है। मैच शुरू हो चुका है, वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए विशेष प्रार्थना का दौर भी शुरू हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने फाइनल में टॉस जीत लिया है। उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। क्रिकेट प्रेमियों की नजर भी बस अब टीवी स्क्रीन पर है। क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज भारत और आस्ट्रेलिया के मध्य अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच को देखने और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी स्टेडियम में उपस्थित रहेंगे। वैसे तो परंपरा रही है कि फाइनल मैच की विजेता टीम को ट्राफी आईसीसी अध्यक्ष प्रदान करते हैं लेकिन जिस तरह भारतीय क्रिकेट टीम सारे लीग एवं सेमीफाइनल जीतकर अजेय रही है, इसलिए आज यूनिको प्लास्ट प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से कंपनी के निदेशक अभिषेक लड्डा, हर्ष बाली, ईशान शर्मा, सिद्धांत गोयल वह हर्षित अग्रवाल आदि पांच दोस्तों की सोच को मूर्त रूप देने के लिए वर्ल्ड कप फाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट बड़ी स्क्रीन पर गौतमनगर स्थित कलश मंडप में भारतीय क्रिकेट टीम का मनोबल बढ़ाने की मंशा से किया जा रहा है। इस अवसर पर कंपनी के महाप्रबंधक अनिल लड्डा, निदेशक संगीता लड्डा, ने वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली, मेयर उषा चौधरी, डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय, कामाक्षी सिंह, उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, एसपी अभय सिंह, कोतवाल मनोज रतूड़ी आदि को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement