मध्य प्रदेश: रिटायर्ड IAS हत्याकांड में फरार केयरटेकर की तलाश तेज
भोपाल में पूर्व आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल हत्याकांड के बाद फरार चल रहे केयरटेकर वरुण कुमार की तलाश में पुलिस ने मध्य प्रदेश से बाहर भी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस की टीमें आगरा और मथुरा में रैन बसेरों, मंदिर-मस्जिदों और अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। इसके अलावा दिल्ली जाने वाले रास्तों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है।
पुलिस को आशंका है कि वारदात के बाद वरुण लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है और पहचान छिपाकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में रह सकता है। पुलिस उसके पुराने परिचितों, संपर्कों और संभावित मददगारों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
जांच के दौरान वरुण के पुराने चोरी के मामलों की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाने के साथ लगातार दबिश दे रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।





