मध्य प्रदेश: जबलपुर में मासूम से दरिंदगी, रेत में दबाकर भागा आरोपी

मध्य प्रदेश: जबलपुर में मासूम से दरिंदगी, रेत में दबाकर भागा आरोपी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो साल की बच्ची के साथ यौन अपराध का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दमोह जिले के जबेरा निवासी 28 वर्षीय आशीष पटेल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने निर्माण स्थल से बच्ची को उठाकर पास की एक निर्माणाधीन इमारत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर रेत में दबाकर मौके से फरार हो गया।

घटना 9 और 10 अक्टूबर के बीच की बताई जा रही है। बच्ची अपने माता-पिता के साथ निर्माण स्थल पर सो रही थी। रात में बच्ची के गायब होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में बच्ची रेत में दबी मिली। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मेडिकल जांच में बच्ची के साथ यौन अपराध की पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से लूट, चोरी, घर में घुसकर चोरी तथा आर्म्स एक्ट समेत 11 मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement