विवाहिता ने अपने जेठ पर दुष्कर्म का लगाया आरोप

विवाहिता ने अपने जेठ पर दुष्कर्म का लगाया आरोप

काशीपुर। एक विवाहिता ने अपने जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी जेठ व उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
चैती गांव निवासी एक महिला ने न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसकी शादी 5 साल पूर्व हुई थी। 23 सितंबर 2023 को जब वह अपने घर पर अकेली थी। उस समय उसके अविवाहित जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों के वापस लौटने पर उसने उन्हें इस बारे में जानकारी देकर कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद पति व ससुराल वालों ने उसे जबरन मायके भेज दिया। उसके बाद से पति ने कभी उसे घर ले जाने की कोशिश नहीं की। तभी से वह अपने मायके में रह रही है। पुलिस ने आरोपी जेठ व उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement