Homeउत्तराखंडमेयर रामपाल ने राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित 

मेयर रामपाल ने राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित 

Spread the love

मेयर रामपाल ने राज्य आंदोलनकारियों को किया सम्मानित

 

रुद्रपुर। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर नगर निगम सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मेयर रामपाल सिंह एवं मुख्य नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दु र्गापाल ने राज्य आंदोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

 

 

नगर निगम सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू, अनिल चौहान, बलराज सिंह राज ,महेंद्र सिंह धानक, सुनील चौहान, महेश पंत,माधवानंद जोशी, एसके नैय्यर, पीसी शर्मा, श्रीमती कांति भाकुनी, श्रीमती देवकी बिष्ट, जानकी जोशी, सावित्री जोशी, कमला बुधानी, मालती कांडपाल, अवतार सिंह बिष्ट को मेयर रामपाल सिंह एवं नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल ने माला पहनाकर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

 

 

इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आंदोलनकारियों के लंबे संघर्ष के बाद उत्तराखण्ड मिला है। देश को आजाद कराने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की तरह ही उत्तर प्रदेश से अलग राज्य की मांग को लेकर लोगों ने कई यातनाएं झेली और तमाम समस्याओं का सामना किया। राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मेयर ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेई जी के प्रधानमंत्रित्व काल में उत्तराखण्ड अलग राज्य बना। राज्य निर्माण के बाद उन्होंने उत्तराखण्ड को विशेष औद्योगिक पैकेज भी दिया। आज केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहां था कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार काम किया जा रहा है निश्चित ही आगामी 2025 तक उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा। शहीदों के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड राज्य का विकास करने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। इसे देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना हम सबका कर्तव्य है।

 

 

इस अवसर पर पार्षद निमित शर्मा, सुशील चौहान, विनय विश्वास,सुनील कुमार, मोहम्मद अशफाक, विधान राय, सुशील यादव,भुवन गुप्ता, अमलेश कोली, कैलाश राठौर, डॉ राकेश सिंह, शालू पाल, मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता धर्म सिंह कोली, सुनील ठुकराल, राकेश सिंह, प्रीती धीर, आशा मुंजाल, कविता सागर, गिरीश राठौर, सत्यपाल गंगवार, जी के शर्मा, मनोज मदान, राजन राठौर, राजेंद्र राठौर, हैप्पी चौहान, चंद्रपाल, विशाल गंगवार, शिवम जग्गा, आदेश भारद्वाज सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!