टैक्स बार एसोसिएशन की नव गठित कार्यकारिणी के सदस्यों ने जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर से शिष्टाचार भेंट की

*टैक्स बार एसोसिएशन की नव गठित कार्यकारिणी के सदस्यों ने जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर से शिष्टाचार भेंट की*

 

 

काशीपुर। टैक्स बार एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी द्वारा जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर आरएल वर्मा से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें जीएसटी में आ रही परेशानियों से अवगत कराया। कार्यकारिणी का शिष्ट मण्डल आज ज्वाइंट कमिश्नर श्री वर्मा से मिला और बुके भेंट कर उनका स्वागत करने के साथ ही उन्हंे जीएसटी में पेश आ रही दिक्कतों के बारे में बताते हुए इसके निवारण की मांग की। शिष्ट मण्डल में टैक्स बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजीव शर्मा, उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता, सचिव विकास वर्मा, उपसचिव नवनीत गोयल, त्रिलोक शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश सक्सैना, मीडिया प्रभारी स्वतंत्र नवीन, नरेन्द्र रस्तौगी, अंकुर अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, प्रशांत वर्मा व विवेक जैन आदि शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement