Homeउत्तराखंडभगवानपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत मोदी गारंटी प्रचार...

भगवानपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत मोदी गारंटी प्रचार वाहन पहुंचा भाजपा नेता चुघ ने  ग्रामीणों को संबोधित

Spread the love

भगवानपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत मोदी गारंटी प्रचार वाहन पहुंचा भाजपा नेता चुघ ने  ग्रामीणों को संबोधित

रूद्रपुर। आज निकटवर्ती ग्राम भगवानपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत मोदी गारंटी प्रचार वाहन पहुंचा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही तमाम जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण भी किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के विधान सभा क्षेत्र के संयोजक एवं भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने  ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर संपूर्ण भारत वर्ष में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्रचार वाहन के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की संपूर्ण जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों तक भी पहुंचाया जा रहा है। श्री चुघ ने कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी जा रही है साथ ही जिन लोगों को किसी भी विभाग से संबंधित कोई समस्या है तो उसका मौके पर समाधान भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के पास पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आम जनता की सेवा के लिए निरंतर जुटे हुए हैं। इस दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश भट्ट प्रधान सुमिता साहनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ऐसी मोर्चा राज कोली, शिवकुमार शिव्वु, सनी पासवान, अभिषेक, सुनीता सहनी, रश्मि राणा, सुनीता देवी, इंद्रावती देवी, रंजन त्रिपाठी, शीला, कविता, राखी जोशी, हेमा देवी, प्रमोद कुमार, परितोष सहित सैकड़ों ग्रामीण व विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद थे।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!