अवैध रूप से शराब पिलाई तो खैर नहीं

अवैध रूप से शराब पिलाई तो खैर नहीं

 

काशीपुर। अवैध रूप से शराब पिलाई तो कतई खैर नहीं। ऐसा करने वालों पर पुलिस की नजर टेढ़ी हो चली है। ऐसा इसलिए कि पुलिस को सूचना मिली कि गंगे बाबा मंदिर रोड स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान के पीछे स्थित एक दुकान में लाइसेंस बगैर अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दुकानदार अजय पुत्र हरिओम गिरी का धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत चालान किया है। कोतवाली प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि अवैध रूप से शराब पिलाने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्यवाही करेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement