देखे विडियो:- नैनीताल पुलिस की तत्परता से नदी में फॅसे व्यक्ति की जान बची 

नैनीताल पुलिस की तत्परता से नदी में फॅसे व्यक्ति की जान बची

परिजनों ने कहा थैंक्स नैनीताल पुलिस

 

नैनीताल भीमताल में पुलिस की तत्परता से नदी में फॅसे एक व्यक्ति की जान बच गयी जिसके बाद व्यक्ति के परिजनों ने थैंक्स नैनीताल पुलिस कहा है

जानकारी के अनुसार डायल 112 में नैनीताल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई जिसमें कॉलर द्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति खेत में काम करने गया हुआ था नदी में अचानक पानी आ जाने के कारण दो नदियों के बीच में फंस गया है।

सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष भीमताल विमल कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना भीमताल से उप निरीक्षक राजकुमारी मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति पांडेछोड़ ग्राम अल्चोना में नदी की दो धाराओं के बीच में फंसा हुआ था दोनों नदियों में पानी तीव्र गति से बह रहा था आसपास ग्रामीण लोगों की भीड़ इकट्ठा थी तथा कुछ समय पश्चात एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

जिसे स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ तथा एनडीआरएफ टीम के संयुक्त प्रयास से दोनों नदी के बीच में फंसे व्यक्ति को रेस्क्यू करके सकुशल बाहर निकाला गया पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम किशोरी लाल पुत्र श्याम लाल निवासी पांडे छोड़ ग्रामसभा अल्चोना थाना भीमताल जनपद नैनीताल उम्र 48 वर्ष बताया तथा उक्त द्वारा बताया गया कि मैं सुबह 6:30 से 7:00 के बीच अपने खेत पर आया था उस समय नदी सूखी थी समय लगभग 7:30 सौ बजे उक्त नदी में अचानक तेज गति से पानी आ गया जिससे मैं उक्त नदी के बीच में फस गया मैंने नदी पार करने की कोशिश की लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण मैं नदी पार नहीं कर पाया थोड़ी देर बाद गांव वालों द्वारा जब मुझे देखा गया तो मेरी सूचना मेरे घर वालों को दी जिस पर मेरे घरवालों द्वारा उक्त संबंध में सूचना डायल 112 नैनीताल व पुलिस को सूचना दी गई उक्त व्यक्ति सुरक्षित है तथा कोई जान माल की हानि नहीं हुई है उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम का आभार व्यक्त किया गया।

 

पुलिस टीम में शामिल लोग

 

1. उप निरीक्षक राजकुमारी

2. कॉन्स्टेबल संजय नेगी

3. कॉन्स्टेबल सुमित चौधरी

4. कांस्टेबल कुलदीप सिंह

5. मय एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम शामिल।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement