पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

काशीपुर। दो वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन की दृष्टिगत जनपद में वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु प्रचलित अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में चौकी टांडा उज्जैन पुलिस द्वारा दो वारंटी अभियुक्तों धारा 60 आबकारी अधिनियम के वारंटी विपिन कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी हरगनिया कालोनी टांडा उज्जैन तथा धारा 138 एनआई एक्ट के वारंटी रजत कुमार पुत्र राम अवतार निवासी ढकिया गुलाबो को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में टांडा उज्जैन चौकी प्रभारी मनोज जोशी, उप निरीक्षक कंचन पलड़िया, कांस्टेबल मनोहर, दिनेश त्यागी व जगत सिंह थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement