श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमैंट एण्ड टैक्नोलॉजी में बी0एड0 विभाग में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमैंट एण्ड टैक्नोलॉजी में बी0एड0 विभाग में फ्रेशर पार्टी का आयोजन

काशीपुर श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमैंट एण्ड टैक्नोलॉजी में बी0एड0 के नए सत्र के छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन को किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाओं ने पारम्परिक वेश-भूषा धारण कर अनेक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए छात्राध्यापक-छात्राध्यापिकाओं ने थीम के अंतर्गत अपना परिचय एवं अपनी प्रतिभा के अनुसार सुन्दर, कलात्मक और श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के बढ़ते क्रम में सामूहिक खेल का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर सानिया सैफी, द्वितीय पर आर्यन वर्मा एवं दीपक जोशी तृतीय स्थान पर रहें।

संस्थान के अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार ने ऑनलाईन माध्यम से प्रथम वर्ष के छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि छात्रों को निरंतर परिश्रम के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।

संस्थान के निदेशक प्रो0 (डॉ0) योग राज सिंह ने छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाओं को अपने तकनीकी ज्ञान मे वृद्धि करने के लिए प्रेरित किया जिससे वह शिक्षण को आधुनिक तकनीक से जोडकऱ समाज को शिक्षित कर सकें।

संस्थान के प्राचार्य (डॉ0) एस0एस0 कुशवाहा ने संयमित जीवन को श्रेष्ठ शिक्षा मानते हुए छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाओं को अपने उत्तम चरित्र का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव पर मिस्टर फ्रेशर पीयूष मठपाल और मिस फ्रेशर सानिया सैफी का चयन उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के समस्त विभागो के विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement