पुलिस ने चोरी किए गए माल सहित एक चोर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने चोरी किए गए माल सहित एक चोर को किया गिरफ्तार

 

काशीपुर। सरवरखेड़ा में रहने वाले चोर को गिरफ्तार कर पुलिस ने श्री डमरू वाले बाबा मन्दिर सेवा ट्रस्ट के मन्दिर परिसर से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है। थाना आईटीआई में बीती 28 नवंबर को अजय कुमार चौहान पुत्र स्व. कुंवर पाल सिंह चौहान निवासी पुष्प विहार सुभाष नगर काशीपुर ने तहरीर सौंपकर बताया कि आज दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे श्री डमरू वाले बाबा मन्दिर सेवा ट्रस्ट के मन्दिर परिसर में रखे सामान लोहे की बाल्टी, फावड़ा, लोहे का चौकोरा व लोहे की रॉड अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गये हैं। तहरीर के आधार पर धारा 379 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियोग की विवेचना एसआई जितेन्द्र कुमार को सौंपी गयी। बुधवार को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरिफ उर्फ भूरा पुत्र अमीर निवासी ग्राम सरबरखेड़ा थाना कुण्डा को चैती मन्दिर के सामने द्रोणासागर टीले के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक कट्टे के अन्दर रखा चुराया गया माल 02 अदद लोहे की रोड, एक चौकोर रोड लोहे की, एक पुराना फावडा, एक पुरानी लोहे की बाल्टी बरामद हुई। पुलिस टीम में एसआई जितेन्द्र कुमार, एसआई (प्रशिक्षणाधीन) गणेश जोशी, कांस्टेबल गिरीश काण्डपाल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement