एक अदद नाजायज चाकू समेत पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

एक अदद नाजायज चाकू समेत पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

काशीपुर‌। एक अदद नाजायज चाकू समेत एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में आपरेशन प्रहार तथा आपरेशन क्रैक डाउन के तहत अवैध शराब, अवैध असलाह, मादक पदार्थ की तस्करी व अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कुण्डा के नेतृत्व में थाना कुण्डा पुलिस द्वारा लावण्या अस्पताल के सामने मल्होत्रा फार्म को जाने वाले रास्ते से राजा पुत्र शौकत निवासी मजार के पीछे ग्राम बैलजु़ड़ी थाना कुण्डा को एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा-25(1-ख)ख आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक दीपक चौहान,
कांस्टेबल त्रिलोक सिंह थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement