पुलिस ने दो युवकों को एक-एक चाकू समेत किया गिरफ्तार

पुलिस ने दो युवकों को एक-एक चाकू समेत किया गिरफ्तार

 

काशीपुर। पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक-एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने दोनों का आम्र्स एक्ट में चालान किया है।

ग्राम गढ़ीनेगी में संदिग्ध अवस्था में रात्रि में घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने गश्त के दौरान जब उनकी तलाशी ली तो दोनों के कब्जे से एक-एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों की पहचान ग्राम करनपुर निवासी हैप्पी पुत्र ऋषिपाल व राजकुमार पुत्र लटूर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों का चालान किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement