रुद्रपुर।युवा हार्टफुलनेस रुद्रपुर केंद्र द्वारा युवा सम्मेलन “राइज एंड शाइन “का आयोजन होटल वीनस में किया गया

 

रुद्रपुर।युवा हार्टफुलनेस रुद्रपुर केंद्र द्वारा युवा सम्मेलन “राइज एंड शाइन “का आयोजन होटल वीनस में किया गया

 

।हार्टफुलनेस राज्य युवा समन्वयक शौर्य अरोड़ा एवं रुद्रपुर युवा केंद्र समन्वयक विवेक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में किया गया । जिसमें हार्टफुलनेस युवा टीम द्वारा युवाओं को आमंत्रित किया गया। जिसका उद्देश्य युवाओं को ये बताना रहा कि आजकल की भागदौड़ भरी प्रोफेशनल जीवनशैली में मानसिक संतुलन बनाए रखते हुए ध्यान के माध्यम से किस प्रकार हम तनावमुक्त, एकाग्रचित्त और सकारात्मक जीवन जीते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं । इस आयोजन में लगभग 150 युवाओं ने प्रतिभाग किया। विवेक त्रिपाठी एवं रिया त्रिपाठी द्वारा स्वास्थ्य, आनंद, सफलता और नेतृत्व और मानसिक स्वास्थ्य जैसे जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला गया तथा ये भी बताया गया कि हार्टफुलनेस हमें किस तरह अपने भीतर से स्वयं को जानने में मदद करता है। तत्पश्चात युवाओं की ओर से कुछ प्रश्न किए गए जिनका समाधान दंत चिकित्सक डॉ. आलोक टंडन द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि युवावस्था में ही ध्यान की शुरुआत करना अति लाभदायक एवं आवश्यक है जिससे हमें जीवन में आने वाली समस्याओं का समाधान करने व उचित निर्णय लेने में भी सहायता मिलती है। इसके कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षिक संस्थानों के प्राचार्य,शिक्षक , विद्यार्थी ,चार्टेड अकाउंटेंट्स ,वकील,उद्यमी,डॉक्टर्स एवं एच आर हैड्स उपस्थित रहे ।हार्टफुलनेस प्रशिक्षक श्री अरविन्द गंगवार व श्री निखिल द्वारा रिलेक्सेशन व ध्यान सत्र आयोजित कराया गया । विधायक रुद्रपुर शिव अरोरा द्वारा संदेश दिया गया कि आज संपूर्ण विश्व को शांति की अति आवश्यकता है और हार्टफुलनेस ध्यान द्वारा हम व्यक्तिगत शांति से विश्व शांति की ओर बढ़ते हैं। इस दौरान कार्यक्रम में हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र हैदराबाद से नलिनी सिस्टर भी उपस्थित रहीं जिनका मार्गदर्शन सभी को प्राप्त हुआ ।इस अवसर पर विजय, अनंत, सृष्टि, प्रेरणा, दिव्यांशु, मनीत, तरुण, अश्विनी,मानसी सहित अनेक हार्टफुलनेस युवा अभ्यासी ,प्रशिक्षक एवं वॉलेंटियर उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement