घर के ताले तोड़ कर चोरी किये जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज 

घर के ताले तोड़ कर चोरी किये जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज

 

 

काशीपुर। घर के ताले तोड़ कर चोरी किये जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जसपुर खुर्द अंतर्गत पशुपति विहार निवासी हरीश चन्द्र ने थाना आईटीआई में तहरीर देकर बताया कि बीती 26 दिसंबर को वह अल्मोड़ा स्थित अपने गांव गया था। अगली सुबह पड़ोसियों ने मोबाइल पर सूचना दी कि घर में चोरी हो गई है। तहरीर के मुताबिक घर का ताला तोड़ कर चोर एक स्कूटी व कुछ बर्तन चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement