पुलिस को सफलता, नगदी के साथ दो युवक जुआं खेलते गिरफ्तार

किच्छा। पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 2 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही जुआरियों से 1 लाख से अधिक की नगदी बरामद की हैं। पुलिस को सूचना मिली कि किच्छा गैस गोदाम के पास से जुआ चलाया जा रहा था, जिसपर पुलिस ने छापा मारा तो देखा कि 2 व्यक्ति जुआ खेल रहे थे, जिन्हें टीम ने पकड़ लिया। पुलिस ने उनके पास से 81930 रूपये की नगदी बरामद की। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement