Homeदेशवारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह पुलिस हिरासत में, कल 12...

वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह पुलिस हिरासत में, कल 12 बजे तक पंजाब में इंटरनेट सेवाएं बाधित

Spread the love

नई दिल्ली। पंजाब पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सूत्रों के हवाले से खबर हैं कि शनिवार को वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। अमृतपाल सिंह के साथ-साथ उसके कई साथियों को भी पंजाब पुलिस ने पकड़ा है। आज शनिवार को अमृतपाल सिंह के छह साथी मोगा जिले की सीमा से गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने इनका पीछा किया और घेराबंदी करके गिरफ्तार किया।
बता दें जालंधर के महितपुर मे पुलिस ने हथियारों के साथ अमृतपाल के समर्थकों को गिरफ्तार किया। सैकड़ों की संख्या में पुलिस वालों ने इलाकों को छावनी में तब्दील कर दिया था। दरअसल, पुलिस ने पूर्व सूचना के आधार पर पहले से ही घेराबंदी कर रखी थी। पुलिस की तीन टीमें इनका पीछा करने में लगी हुई थी। जैसे ही बाजार में दोआबा अस्पताल के पास इनकी गाड़ी पहुंची, पुलिस ने इन्हें घेर लिया। जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि 7 जिलों की पुलिस अमृतपाल सिंह का पीछा कर रही थी। खबर अमृतपाल के भी साथ में होने की थी।
बता दें कि अमृतपाल सिंह को आज चार बजे जिले के कस्बा भदौड़ के बेसाखी वाला गुरुघर में धार्मिक समारोह में शिरकत करने आना था। इसी बीच उसके साथियों की गिरफ्तारी के विरोध के चलते कार्यक्रम नहीं हुआ। करीब एक हजार लोगों सहित सिक्ख संगठनों ने भदौड़ मेन हाईवे पर जाम कर दिया है। अमृतपाल के समर्थकों की गिरफ्तारी और पुलिस की कार्रवाई का लोग विरोध कर रहे हैं।
अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों पर हो रही कार्रवाई के बाद पंजाब में माहौल तनावपूर्ण है। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए पंजाब में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। राज्य में इंटरनेट सेवाएं कल दोपहर 12 बजे तक के लिए बंद कर दी गई हैं।
पंजाब के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी एसएमएस सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं 18 मार्च से 19 मार्च तक निलंबित रहेंगी।
तनावपूर्ण स्थिति के बीच पंजाब पुलिस ने लोगों से शांति बनाने की अपील की है। पुलिस ने कहा सभी नागरिकों से अनुरोध है कि शांति और सद्भाव बनाए रखें। पंजाब पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रही है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे घबराएं नहीं या फर्जी समाचार या अभद्र भाषा न फैलाएं।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!