पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से महिला समेत छह को कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से महिला समेत छह को कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार

 

 

काशीपुर। तीन थानों की पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से एक महिला समेत छह को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 90 लीटर शराब बरामद की है। रविवार देर शाम कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान मोहल्ला काजीबाग निवासी राधा पत्नी दीपक से 10 लीटर, टांडा, रेलवे फाटक कोयले की रैक के पास से हरगुनिया कालोनी निवासी कौशल कश्यप पुत्र रमेश कश्यप से 32 पाउच, पिंटू पुत्र बाबू राम निवासी काली मंदिर के पास, लक्ष्मीपुर पट्टी को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं आईटीआई थाना पुलिस ने ग्राम मुकुंदपुर निवासी राज सिंह पुत्र रमेश सिंह से 20 लीटर व आलू फार्म निवासी इदरीस पुत्र अली हसन से 33 पाउच कच्ची शराब पकड़ी। कुंडा थाना पुलिस ने ग्राम किलावली निवासी राजू सिंह पुत्र खजान सिंह को मालधन रोड से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने सभी आरोपियों का आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत चालान किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement