बेहरमी पूर्वक चाकू से हमला कर व्यक्ति ने दो बच्चों की अंगुलिया काटी

बेहरमी पूर्वक चाकू से हमला कर व्यक्ति ने दो बच्चों की अंगुलिया काटी

 

 

काशीपुर। लिव इन रिलेशन में दो साल से महिला के साथ रह रहे शख्स ने दो बच्चों पर निर्ममतापूर्वक चाकू से हमला कर उनकी अंगुलियां काट दीं। आइटीआई थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम हिम्मतपुर में राजीव नामक एक व्यक्ति ने पहले दो मासूम बच्चों के हाथ बांधकर मारपीट की और फिर चाकू से उनकी अंगुलियां काट दी। दोनों खून से लथपथ हो गये। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक ग्राम हिम्मतपुर निवासी एक महिला ने राजीव नाम के शख्स को करीब दो साल से अपने घर में रखा है। महिला के 15, 14 और 10 साल के तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि राजीव ने महिला के दो बच्चों के हाथ बांधकर पहले मारपीट की और फिर दोनों की अंगुलियों को चालू से काट दिया। जिससे दोनों लहुलूहान हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची आइटीआई थाना पुलिस ने घायल दोनों मासूमों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।घटना के दौरान महिला काशीपुर में कहीं काम करने गई थी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजीव के विरूद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement