जुआ खेलते पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार

जुआ खेलते पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार

 

काशीपुर। जुआ खेलते तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ताश के पत्ते व नकदी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक एक सूचना के आधार पर मौहल्ला काजीबाग निवासी अरमान पुत्र अफाक एवं राहुल पुत्र छोटे तथा गंगे बाबा मन्दिर रोड निवासी फैजान पुत्र रिजवान को कटोराताल क्षेत्र में एक स्कूल के निकट खाली मैदान में सार्वजनिक रूप से जुआ खेलते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से ताश के पत्ते व 1880 रुपये नकद बरामद होने पर तीनों का 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत चालान कर दिया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement