-: Advertisement :-
Spread the love

Home Uncategorized सीएम के निजी निवास पर मुख्यमंत्री धामी से मिले शहरवासी, दीपावली की...

सीएम के निजी निवास पर मुख्यमंत्री धामी से मिले शहरवासी, दीपावली की बधाई दी

Spread the love

खटीमा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निजी आवास पर बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं दी। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से नगला तराई पहुंचे सभी व्यक्तियों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की और उन सभी का हाल जाना।

दीपावली की शुभकामनाएं देने वालों में कक्षा 2 में पढ़ने वाली लगभग 7 वर्षीय बालिका मानवी कुंवर भी मुख्यमंत्री को दीपावली की बधाई देने उनके निजी आवास पहुंची। मुख्यमंत्री से मिलकर बालिका बहुत ही ज्यादा खुश हुई। बालिका की खुशी उस समय दो गुनी हो गई जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं अपने हाथों से बालिका को उपहार दिए।
बालिका ने खुद की (अपनी) बनाई हुई वीडियो मुख्यमंत्री को दिखाई। मुख्यमंत्री ने बालिका द्वारा बनाई गई वीडियो का अवलोकन करते हुए बालिका की प्रशंसा करने के साथ ही बालिका को प्यार दुलार दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा के पत्रकार कुंदन सिंह बिष्ट से दूरभाष पर वार्ता की तथा कुंदन सिंह बिष्ट से उनके पुत्र के लापता होने के संबंध में जानकारी ली, जिसके पश्चात मुख्यमंत्री ने एसपी चंपावत को निर्देश दिए कि वह लापता पुत्र की सकुशल बरामदगी हेतु खोजबीन कार्य में तेजी लाएं।

खटीमा निवासी मुजीबुल हसन ने इलाज हेतु आर्थिक सहायता की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने मुजीबुल हसन को एम्स में इलाज कराने का सुझाव देते हुए कहा कि इलाज हेतु हर संभव आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा क्षेत्र के 21 विद्यालयों में बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर अपग्रेडेशन का तोहफा दिया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को खटीमा क्षेत्र के 21 विद्यालयों राजकीय प्राथमिक विद्यालय उलानी, नौसर पटिया, बंडिया, हल्दी पचपेड़ा,मझोला, बिसोटा, सड़ा सडिया नवीन, श्रीपुर बिचुवा, पचोरिया प्रथम, नगला जोगीठेर, सुजिया महोलिया, खटीमा प्रथम, लोहिया हैड, पकरिया, राजकीय इंटर कॉलेज देवरी खटीमा, प्रतापपुर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदपुर भुडिया, सिसेया, स्वर्गीय खीम सिंह धामी स्कूल नगला तराई, नारायण दत्त तिवारी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बग्घा, गोविंद बल्लभ पंत विद्यालय चकरपुर में फर्नीचर अपग्रेड करने के निर्देश दिए।

Spread the love
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read

बाजपुर तहसील दिवस में 155 समस्याएं दर्ज की

बाजपुर तहसील दिवस में 155 समस्याएं दर्ज की डीएम बोले:कुछ समस्या का निस्तारण मौके पर ही शेष समस्याओं को संबंधित विभाग को सोपा बाजपुर - जिलाधिकारी...

*जिलाधिकारी पहुंचे आंदोलन स्थल

*जिलाधिकारी पहुंचे आंदोलन स्थलसमाधान का दिया मजबूत आश्वासन* *बोले शासन व प्रशासन दोनों गंभीर* बाजपुर।भूमि बचाओ आंदोलन के 64 वें दिन डीएम उदय राज सिंह प्रातः...

बाइक पर सवार व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक 

बाइक पर सवार व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक  काशीपुर। बाइक पर सवार व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में...

रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर वृह्द पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर वृह्द पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया  काशीपुर। रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर द्वारा गांधी जयंती...
Related News

लायंस क्लब काशीपुर सिटी द्वारा गिरीताल मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया

लायंस क्लब काशीपुर सिटी द्वारा गिरीताल मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर सिटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती व पूर्व...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Spread the love
error: Content is protected !!