घर के बाहर खड़ी स्कूटी को लेकर चोर हुए फरार पुलिस तलाश में जुटी

घर के बाहर खड़ी स्कूटी को लेकर चोर हुए फरार पुलिस तलाश में जुटी

 

काशीपुर। घर के बाहर खड़ी स्कूटी लेकर चोर फरार हो गए। पुलिस कोर्ट के आदेश पर घटना के 9 माह बाद मुकदमा दर्ज कर स्कूटी की तलाश में जुट गई है।आईटीआई थाना क्षेत्रांतर्गत बांसियोंवाला शिव मंदिर जसपुर खुर्द निवासी शाहीन पत्नी इस्लाम ने कोर्ट में प्रार्थना पत्रा देकर बताया कि 7 जुलाई 2022 को उसने अपनी स्कूटी संख्या यूके18पी 3488 घर के बाहर खड़ी की थी। कुछ समय बाद स्कूटी वहां से गायब थी। स्कूटी चोरी की सूचना आईटीआई थाना पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। मामले का संज्ञान लेते कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर लगभग 9 माह बाद स्कूटी चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement