रुद्रपुर पुलिस की कार्रवाई : चोरी की दो मोटरसाइकिलों संग दो शातिर चोर दबोचे

रुद्रपुर पुलिस की कार्रवाई : चोरी की दो मोटरसाइकिलों संग दो शातिर चोर दबोचे

रुद्रपुर। अपराध और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो शातिर चोरों को चोरी की गई दो मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त मोहित कोहली पुत्र स्व. ओमप्रकाश निवासी रम्पुरा रोड रुद्रपुर एवं हरिकेश कुनार पुत्र जयपाल छत्रपति निवासी ज्वालानगर रफत कॉलोनी थाना सिविल लाइन जिला रामपुर (उ.प्र.) को मॉडल कॉलोनी तिराहे के पास से दबोचा गया। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं, जिनमें—

FIR संख्या 302/2025 धारा 303(2) BNS से संबंधित हीरो स्प्लेंडर प्लस (UK06BE9493), जो 14 जून को विशाल मेगा मार्ट पार्किंग से चोरी हुई थी।

FIR संख्या 426/2025 धारा 303(2) BNS से संबंधित हीरो स्प्लेंडर प्लस (UK06AN5194), जो 24 अगस्त को डॉक्टर कॉलोनी से चोरी हुई थी।

पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस टीम

एसआई होशियार सिंह

एसआई धीरज टम्टा

एसआई जीवन अधिकारी

का. महेश राम

का. दिनेश खड़ायत

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement