सड़क हादसे में शहीद हुआ रूद्रपुर का लाल

सड़क हादसे में शहीद हुआ रूद्रपुर का लाल

 

दिनेशपुर। दीवाली की रात हुए सड़क हादसे में क्षेत्र के गांव लक्खीपुर निवासी सैनिक असीम सरदार (42) की जम्मू में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दौरान परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बता दें कि सैनिक असीम सरदार बाइक दुर्घटना में घायल हो गए थे। सैनिक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह जवान जम्मू के उधमपुर में बंगाल इंजीनियर ग्रुप में तैनात थे। उनके मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। आज असीम सरदार का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों लोगों ने नम आंखों से शहीद को श्रद्धांजलि दी। असीम सरदार जब छुट्टी में घर आते थे। अपने सभी मित्रों एवं सभी गुरुजनों को से मिलते थे। वो बहुत ही मिलनसार और व्यावहारिक थे।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। लोगो का कहना है कि हमें विश्वास नहीं हो रहा कि असीम हमारे बीच में नहीं है। उनका बेटा 10 साल का है। और मां-बाप बूढ़े हो गए हैं। इसके साथ ही उनका एक छोटा भाई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही रुद्रपुर के भाजपा के विधायक शिव अरोड़ा ने कहा हम लोग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात करके असीम सरदार के नाम पर यहां एक प्रवेश द्वार बनाएंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement