गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप में पुलिस ने तीन के खिलाफ किया केस दर्ज

गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप में पुलिस ने तीन के खिलाफ किया केस दर्ज

काशीपुर। गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। कुण्डेश्वरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम जुड़का नंबर-दो निवासी जोगेन्द्र सिंह पुत्र रतन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 5 जून की शाम उसका पुत्र गुरवंश सिंह लेबर को छोड़ने गांव में जा रहा था कि सोनू गौतम ने अपने घर के सामने ट्रैक्टर ट्राली रोक ली तथा इसके परिवार वालों जितेन्द्र, राजेन्द्र उर्फ मुन्नू पुत्रगण जगवीर सिंह ने उसके पुत्र के साथ गालीगलौच करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। जोगेंद्र के मुताबिक वह अपने साथ गुरमेल सिंह पुत्र धर्म सिंह, जोगा सिंह पुत्र दयाल सिंह, सतनाम सिंह पुत्र गुरवचन सिंह को लेकर घटना की सूचना देने पुलिस चौकी कुण्डेश्वरी गया तो अजय गौतम ने सतनाम सिंह से गालीगलौज कर एसी एक्ट में फंसाने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement