न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 2 महिलाओं को किया गिरफ्तार

 

काशीपुर। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर चौकी प्रभारी कुंडेश्वरी सुरेंद्र सिंह व महिला कांस्टेबल पुष्पा ने धारा 323/504/506 आईपीसी के मामले में वारंटी कुलविंदर कौर पत्नी जसवीर सिंह उर्फ टोनी निवासी ग्राम रम्पुरा तथा आबकारी अधिनियम की धारा 60 के मामले में वारंटी कुलवंत कौर पत्नी मलकीत सिंह निवासी ग्राम रमपुरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement