Homeउत्तराखंडप्रो. अतुल जोशी को राजभाषा पुरस्कार प्राप्ति के अवसर पर श्रीराम कॉलेज...

प्रो. अतुल जोशी को राजभाषा पुरस्कार प्राप्ति के अवसर पर श्रीराम कॉलेज काशीपुर में अभिनन्दन

Spread the love

प्रो. अतुल जोशी को राजभाषा पुरस्कार प्राप्ति के अवसर पर श्रीराम कॉलेज काशीपुर में अभिनन्दन

काशीपुर। वर्ष 2022-23 में हिन्दी में ज्ञान विज्ञान मौलिक पुस्तक लेखन के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में वाणिज्य संकायाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी को प्रथम श्रेणी में राजभाषा गौरव पुरस्कार प्राप्त हुआ है। प्रो. अतुल जोशी को हिन्दी भाषा में भारतीय हिमालय जीवन और जीविका पुस्तक लिखने पर प्रथम पुरुस्कार दिया गया है। प्रो. जोशी को पुरस्कार के रूप में दो लाख रूपये की धनराशि व प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह दिया जाएगा। प्रो. जोशी पूर्व में भी राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक रहते हुए राष्ट्रपति पुरस्कार-2015 से सम्मानित हो चुके हैं।
आधुनिक ज्ञान-विज्ञान की विभिन्न विधाओं एवं राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मौलिक रूप से राजभाषा हिन्दी में पुस्तक लेखन को प्रोत्साहित करने के लिए वित्तीय वर्ष 2015-16 से राजभाषा गौरव पुरस्कार की शुरूआत की गई थी। इसके तहत तीन श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाते हैं। प्रथम श्रेणी में भारत के नागरिको को हिन्दी में ज्ञान विज्ञान मौलिक पुस्तक लेखन के लिए, द्वितीय श्रेणी में केन्द्र सरकार के कर्मिकों सेवानिवृत सहित को हिन्दी में मौलिक पुस्तक लेखन के लिए एवं तृतीय श्रेणी में केन्द्र सरकार के कार्मिकों, सेवानिवृत सहित को हिन्दी में उत्कृष्ट लेख के लिए राजभाषा गौरव पुरस्कार दिया जाता है। इस बीच प्रो. अतुल जोशी को राजभाषा गौरव पुस्कार प्राप्त होने पर श्रीराम संस्थान के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार, निदेशक प्रो. (डॉ.) योगराज सिंह व प्राचार्य डॉ. एसएस कुशवाहा ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संस्थान के समस्त प्राध्यापक / प्राध्यापिकाएं एवं समस्त कर्मचारीगणों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रदान कीं।


Spread the love
Must Read
Related News
error: Content is protected !!