दीपावली महापर्व में नहीं बिकेगा मिलावटी पनीर :एसएसपी

दीपावली महापर्व में नहीं बिकेगा मिलावटी पनीर :एसएसपी

जनता के स्वास्थ्य के साथ नहीं होगा खिलवाड़

एसएसपी ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने एक दिन पूर्व ही दिए थे मिलवाटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के आदेश

काशीपुर पुलिस ने 85 कि0ग्रा0 नकली पनीर किया बरामद।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के आदेशानुसार आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा/शान्ति व्यवस्था के परिपेक्ष्य में थाना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध वस्तुआें/व्यक्तियों एवं त्यौहार के दृष्टिगत नकली मावा, दूध आदि की बिक्री होने की सम्भावना को लेकर सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। दौराने अभियान आज दिनांक 24-10-2024 को प्रतापपुर बैरियर पर उ0नि0 देवेन्द्र सिंह सामन्त मय फोर्स द्वारा दौराने चैकिंग वाहन सं0-यू0पी0-80-डी0एस0-7358 को रोककर चैक किया गया उक्त वाहन को चालक आसिफ पुत्र अब्दुल अजीज निवासी का गुलरघट्टी रामनगर जनपद नैनीताल चला रहा है। उक्त वाहन से लगभग 85 कि0ग्रा0 पनीर बरामद हुआ वाहन चालक द्वारा बताया कि वह पनीर डोंगरपुर थाना दलपतपुर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से लेकर आ रहा है तथा गुलरघट्टी रामनगर लेकर जायेगा। बरामदा पनीर संदिग्ध होने पर उ0नि0 देवेन्द्र सिंह सामन्त द्वारा खाद्य विभाग से सम्पर्क किया गया जिस पर डा0 प्रकाश फुलारा अभिहीत अधिकारी उधमसिंहनगर, अपर्णा शाह खाद्य सुरक्षा अधिकारी काशीपुर, श्री प्रकाश आर्या, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रूद्रपुर, श्री पवन कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी जसपुर मौके पर पहुंचे जिनके द्वारा पनीर का सैम्पल लेकर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भिजवाया गया तथा परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement