



एसएसपी अजय गणपति का नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त रुख — 05 लाख रुपये से अधिक की स्मैक बरामद, 03 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार*
➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशानुसार अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध जनपद में चलाए जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के तहत दो अलग अलग कार्यवाहियों में कोतवाली कुंडा पुलिस ने 08.09 ग्राम स्मैक के साथ 02 शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया, तथा कोतवाली बाजपुर पुलिस ने 19.62 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर नशा तस्कर को किया गया गिरफ्तार।
*प्रथम कार्यवाही*
➡️ *कोतवाली कुंडा पुलिस की सटीक कार्रवाई, 02 नशा तस्कर गिरफ्तार*
*विवरण:*
➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत कोतवाली कुंडा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। आज दिनांक 17/04/2026 को चेकिंग के दौरान ठाकुरद्वारा बॉर्डर पर पुलिस टीम ने दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।
➡️ अभियुक्त समीर खान पुत्र कदीर खान निवासी फतेहउल्लागंज, थाना ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद (उ0प्र0), उम्र 24 वर्ष के कब्जे से 4.09 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। वहीं अभियुक्त अजीम पुत्र नफीस अहमद निवासी फतेहउल्लागंज, थाना ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद (उ0प्र0), उम्र 26 वर्ष के कब्जे से 4.00 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। दोनों अभियुक्त बिना नम्बर प्लेट मोटरसाइकिल से स्मैक का परिवहन कर रहे थे।
*बरामदगी का विवरण:*
➡️ इस कार्यवाही में कुल 8.09 ग्राम अवैध स्मैक तथा एक बिना नम्बर प्लेट मोटरसाइकिल बरामद की गई।
*कानूनी कार्यवाही:*
➡️ अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना कुंडा में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*पुलिस टीम:*
➡️ प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर के नेतृत्व में उप निरीक्षक गणेश दत्त भट्ट (चौकी प्रभारी सूर्या), अपर उप निरीक्षक रवीश राम, कांस्टेबल राजेश भट्ट एवं कांस्टेबल राजीव कुमार की टीम द्वारा उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
*कार्यवाही द्वितीय*—
*कोतवाली बाजपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 01 तस्कर गिरफ्तार*
*विवरण:*
➡️ “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर महोदय के निर्देशन में कोतवाली बाजपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 16/04/2026 को बन्नाखेड़ा-बरहेनी रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त बाबी सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी बन्नाखेड़ा, कोतवाली बाजपुर, जनपद उधम सिंह नगर, उम्र 21 वर्ष के कब्जे से 19.62 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। अभियुक्त उक्त स्मैक को मोटरसाइकिल (अपाचे RR 310) से परिवहन कर रहा था।
*बरामदगी का विवरण:*
➡️ इस कार्यवाही में 19.62 ग्राम अवैध स्मैक , एक मोटरसाइकिल (अपाचे RR 310) तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।
*कानूनी कार्यवाही:*
➡️ अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली बाजपुर में FIR संख्या 139/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*पुलिस टीम:*
व0उ0नि0 विक्रम सिंह धामी के नेतृत्व में उ0नि0 धीरेन्द्र सिंह परिहार, जगदीश कोठियाल, कांस्टेबल मौ0 इरफान एवं कांस्टेबल कैलाश पाण्डे द्वारा उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
*एसएसपी का संदेश*
➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी तथा किसी भी स्थिति में नशे के अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।

