एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा सर्किल सितारगंज में नियुक्त विवेचकों का लिया OR, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा सर्किल सितारगंज में नियुक्त विवेचकों का लिया OR, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनके निस्तारण व पुर्नविवेचनाओं का गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु किया गया निर्देशित

IT एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत मुकदमों को तत्काल निस्तारित करने हेतु दिए निर्देश

साइबर ठगी से संबंधित शिकायतों व लंबित प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किए जाने के दिए निर्देश

मुख्यालय स्तर से चलाये जा रहे अभियानों की समीक्षा करते हुए साइबर अपराध व ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी वाहन चेकिंग हेतु किया गया निर्देशित।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर  मणिकांत मिश्रा द्वारा आज   कोतवाली सितारगंज, कोतवाली किच्छा और थाना पुलभट्टा के विवेचकों का OR लिया गया। इस दौरान  द्वारा समस्त विवेचकों के विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनके निस्तारण व पुर्नविवेचनाओं का गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही साइबर ठगी तथा IT एक्ट से संबंधित अभियोगो व शिकायती पत्रों का मनोयोग से त्वरित निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए एवं थाना क्षेत्रों में उच्चाधिकारियों द्वारा मुख्यालय स्तर से चलाये जा रहे अभियानों की समीक्षा करते हुए साइबर अपराध व ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी वाहन चेकिंग हेतु निर्देशित किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement